Media Gallery

Media
*गाँधी विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव - 2023** मिनी बायपास स्थित गाँधी विद्या मंदिर में आज वार्षिक उत्सव 2023 का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने मां सरस्वती की आराधना से की। सफल मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका प्रियंका तथा छात्रा रिधिमा खन्ना व तमन्ना ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की नवम कक्षा की छात्राओं ने श्री गणेशवंदना से किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति "मेरा जूता है जापानी...." तथा "नन्हा मुन्ना राही हूं......"ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्रा पल्लवी ने जंक फूड के दुष्प्रभाव पर रोशनी डालते हुए "मैगी" तथा ऐश्वर्या ने "ट्रैफिक लाइट " विषय पर फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी। विद्यालय की स्वर कोकिला चंचल ने "कान्हा सोजा जरा....."गीत गाकर सभी को अपने वशीभूत कर लिया। महताली मौर्य ने एकल हरियाणवी डांस की प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। कक्षा पंचम के बच्चों ने परीक्षा के अनावश्यक दबाव में न आने का आह्वान करते हुए तथा कक्षा छठी के बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव विषय पर शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुति देकर सभी दशकों को इन गंभीर विषयों पर चिन्तन करने को मजबूर कर दिया। पंजाबी मैशअप जो कि हरियाणवी ड्रेस में प्रस्तुत किया गया ऐसा लगा मानो पंजाबी व हरियाणवी संस्कृतियां एक धागे में पिरो दी गई हों। विद्यालय के अन्य बच्चों ने हरियाणवी डांस, भांगड़ा, गिद्दा, राजस्थानी डांस की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टार पर्फोमर बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। गाँधी विद्या मंदिर के अध्यापक वृंद व अन्य कर्मचारियों को उनकी शानदार सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय में पहुंचे सभी बच्चों, माता पिता व अभिभावकों का धन्यवाद किया।